लाडपुरा: विज्ञान नगर क्षेत्र में कमल हुंडई कार शो रूम पर कार खड़ी करने को लेकर सुरक्षा गार्डों ने की मारपीट, मुकदमा दर्ज
Ladpura, Kota | Jun 6, 2025 शहर के विज्ञान नगर इलाके में हुंडई कार कम्पनी के बाहर कार खड़ी करने को लेकर वहां के सुरक्षा गार्ड व कर्मचारियों ने शहर के नामी व्यवसायी शम्भू अग्रवाल व उनके बेटे अनमोल अग्रवाल पर हमला किया। विज्ञान नगर सीआई मुकेश मीणा ने शुक्रवार शाम साढ़े 6 बताया कि आज हुंडई कार शोरूप पर कार पार्किंग को लेकर मारपीट का मुकदमा अनमोल अग्रवाल की ओर से दर्ज करवाया गया है।