ओबरा: बिल्ली मारकुंडी में टिपर ने युवक को कुचला, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, चालक मौके से फरार
Obra, Sonbhadra | May 16, 2026 सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के पास खदान से निकल रहे एक तेज रफ्तार टिपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक टिपर वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।मृतक की पहचान 24 वर्षीय अंकित कुमार चौरसिया पुत्र नंदलाल के रूप में हुई है, जो सेक्टर-8 आकाशवाणी कॉलोनी, ओबरा का निवासी था। अंकित एमआर की नौकरी करता था ।