नावकोठी: नावकोठी थाने की पुलिस हिरासत से संदिग्ध चोर फरार, पुलिस कर रही है छापेमारी
नावकोठी में पूछताछ के लिए एक संदिग्ध पुलिस के हिरासत से कथित रूप से फरार हो गया है। इससे पूरे इलाके में पुलिस सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। स्मॉल फाइनेंस कर्मी के साथ लूट कांड में एक चोर को पीरनगर पेट्रोल पंप से पुलिस पूछताछ के लिए थाना लाई थी। वह रात थाना के वेंटीलेटर को तोड़कर फरार हो गया है।