थाना रोरावर- आज सुबह अपहरण व फिरौती मांग की सूचना प्राप्त होने के संबंध में जाँच की गई तो पाया गया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के चाँदी के जेवर करीब 01 किलो दूसरे पक्ष को रुपये की आवश्यकता बताकर गिरवी रख दिये तथा इसके बदले में रुपये प्राप्त किये । दूसरे पक्ष को चाँदी के जेवर नकली होने की जानकारी होने पर उस व्यक्ति से अपने रुपये वापस मांगे, इसी बात को लेकर दोनो पक्षों मे वाद विवाद हो गया । दोनों पक्षों से पूछताछ एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपहरण व फिरौती माँगे जाने की सूचना झूठी है ।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम द्वारा दी गई बाइट ।
@Uppolice
Aligarh, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026