आज रविवार की सुबह 11:30 बजे एक पीड़ित परिवार कृष्णा नगर थाने पहुंचा। तो पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि दबंगों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई। जिसमें दो व्यक्तियों समेत एक महिला घायल हुई है। फिलहाल पीड़ित परिवार में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।