सरोजनी नगर: समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने कहा, यह सरकार लोकतंत्र और आवाजों से डरती है
आज शुक्रवार दोपहर लगभग 1:00 बजे समाजवादी पार्टी नेता जूही सिंह ने अपना बयान देते हुए कहा, यह सरकार लोकतंत्र से डरती है, आवाजों से डरती है। तो बताया गया कि अखिलेश यादव JPNIC जाकर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करना चाहते थे। लेकिन बताया गया कि सरकार द्वारा उनको रोक दिया गया। जिसको देखते हुए समाजवादी पार्टी नेता जूही सिंह ने अपना बयान दिया है।