मैनपुरी: SP के निर्देश पर पुलिस लाइन मे परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, 54 फाइलों पर की जा रही सुनवाई 2 फाइलों का लिया फॉलअप
शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देश पर पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों की ओर से 54 फाइलों पर सुनवाई की जा रही है। साथ ही 2 फाइलों का फॉलोअप लिया गया है। परिवार परामर्श के सदस्यों की ओर दोनों पति-पत्नी को बिठाकर उनकी समस्या सुनकर उनमें सामंजस्य बिठाने का काम किया गया है।