छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी में प्रशासन ने चलाया पीला पंजा, बाईपास मार्ग से हटाया अतिक्रमण
हरनावदाशाहजी कस्बे के तेजाजी चौक क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बायपास निर्माण में बाधक बन रहे अवैध अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया। उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल एवं डीएसपी ताराचंद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। हरनावदाशाहजी कस्बे में निर्माणाधीन बायपास मार्