मुरैना नगर: मुरैना CMHO कार्यालय के पास आठवें दिन गरजे NHM संविदाकर्मी, सरकार के दिए अधिकारों पर अधिकारियों का डाका!
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार को आठवें दिन जारी रहा। सीएमएचओ कार्यालय के पास आयोजित प्रदर्शन में कर्मचारियों ने एनएचएम पर संविदा विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। अध्यक्ष दिनेश पचोरी ने कहा कि 2023 की संविदा नीति लागू नहीं की गई और चिकित्सा अवकाश सुविधा भी समाप्त कर दी गई। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।