कामां: कामां में आंधी-तूफान से 84 कोस परिक्रमा प्रभावित, कई जगह टेंट उड़े, 2 यात्री घायल
गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज धूलभरी आंधी व तूफान के चलते क्षेत्र में चल रही बृज 84 कोस परिक्रमा प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों और टेंटों को नुकसान पहुंचा। बिलोंद गांव में हादसे के दौरान दो यात्री घायल हो गए। जिनका शुक्रवार सुबह 10 बजे केदारनाथ में मेडिकल टीम पर उपचार कराया गया, विद्युत सप्लाई प्रभावित रही,