झाझा: झाझा के अंबेडकर विचार मंच में मनाया गया बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस
Jhajha, Jamui | Dec 6, 2025 भारतीय संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में शनिवार को दोपहर 12 बजे अंबेडकर विचार मंच परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष बनारसी पासवान तथा संचालन संजीव कुमार तांती ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ सुनील कुमार चांद, सीओ निशा सिंह, सीनियर डी संजय