हनुमानगढ़: डबलीराठान में तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त, बाइक चालक घायल
हनुमानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के डबलीराठान में एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में मोटरसाइकिल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।