जगदलपुर: बस्तर में मानसून पहुंचा, जिले के नानगुर तहसील में दर्ज की गई सबसे ज्यादा वर्षा
सोमवार की सुबह बस्तर जिले के कई हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुई, जिसने चिलचिलाती धूप और उमस से परेशान नागरिकों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार सोमवार 22 जून को सुबह की शुरुआत बेहद सुहावनी रही और अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम से भारी बौछारें दर्ज की गईं।