खगड़िया: खगड़िया के बचपन प्ले स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया
खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के बचपन प्ले स्कूल, में रविवार दिन के तीन बजे को मदर्स डे बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं भावनात्मक माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर को शिक्षिकाओं द्वारा आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा कैंपस बेहद सुंदर एवं मनमोहक दिखाई दे रहा था। विशेष रूप से अभिभावकों के लिए आकर्षक सेल्फी पॉइंट बनाए गए थे, जहाँ माताओं एवं बच्चों ने यादगार