देवरी: माधोपुर और हरिरायडीह में भाकपा माले पार्टी ब्रांच ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया
Deori, Giridih | May 1, 2026 शुक्रवार को भाकपा माले पार्टी ब्रांच माधोपुर और हरिरायडीह ब्रांच में अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया मौके पर जिला कमिटी सदस्य रामकिशुन यादव उपस्थित रहे सर्व प्रथम झंडोत्तोलन कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तदोपरांत एक मिनट का मौन धारण कर 1 मई1886 को शिकागो के सड़क पर हजारों मजदूरों ने जो शहादत दिया था उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया