बेगूसराय: मुफस्सिल थाना पुलिस ने 1 अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने हथियार के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि डायल 112 पुलिस टीम को सूचना मिली कि 01 व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है. जो किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में है.