केवटी रनवे: BDO चंद्र मोहन पासवान के 6 ठिकानों पर EOU की छापेमारी खत्म, कई अहम दस्तावेज जब्त, दरभंगा से मधुबनी तक कार्रवाई
दरभंगा में केवटी प्रखंड कार्यालय, उनका सरकारी आवास, बहादुरपुर प्रखंड के बहादुरपुर स्थित निजी आवास तथा एक रिश्तेदार की दुकान पर छापेमारी की गई। वहीं, मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड स्थित उनके बौंसी गांव के पैतृक आवास, एक मॉल तथा गुलाब तारा देवी नर्सिंग होम में भी EOU की टीम ने छापेमारी की। इन स्थानों से भी कई अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त ले गए।