रानी: रानी के चांगवा गांव में तालाब पुनर्जीवन कार्य शुरू, सेलो फाउंडेशन और राजस्थानी वेलफेयर एसोसिएशन कर रहे हैं सहयोग
Rani, Pali | Jun 15, 2025 रानी पंचायत समिति के कीरवा ग्राम पंचायत के चांगवा गांव में रविवार शाम 4.30 बजे तालाब पुनर्जीवन कार्य का शुभारंभ हुआ। यह कार्य सेलो फाउंडेशन और राजस्थानी वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। कर्मभूमि से मातृभूमि योजना और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत यह पहल की गई है। स्वर्गीय घीसूलाल धनराज बदामिया राठौड़ परिवार और सेलो फाउंडेशन मौजूद रहा।