खरगोन जिले के ग्राम डुडगांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक ओमप्रकाश की हत्या उसके ही भतीजे रोहित कैथवास (22) और महिला मित्र सरोज (45) ने मिलकर की थी। दोनों के साथ मृतक के विवाद और अवैध संबंधों को लेकर तनाव चल रहा था। 23 अप्रैल को खेत में शव मिलने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू की।