अनुविभागीय अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील कार्यालय में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील क्षेत्र से संबंधित राजस्व, भूमि, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। एसडीओ ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।