गोगरी: महेशखूंट में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद: एसडीपीओ
Gogri, Khagaria | Apr 14, 2026 खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अनैतिक देह व्यापार के मामले का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार की शाम चार बजे गोगरी एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि 13 अप्रैल को दोपहर करीब 2:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी