गुनौर: *सेवा सप्ताह के तहत विहिप-बजरंग दल ने मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण
Gunnor, Panna | Jul 10, 2026 विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, प्रखंड गुन्नौर के तत्वावधान में चल रहे 'सेवा सप्ताह' के अंतर्गत शुक्रवार को नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर वृक्षारोपण एवं वृहद स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ मंदिर परिसरों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधरोपण किया