घोड़ाडोंगरी: 'गांव-बस्ती चलो अभियान': बैलगाड़ी पर सवार होकर हेमंत खंडेलवाल पहुंचे गांव, दिखी सादगी और जनसंपर्क की मिसाल
मंगलवार दोपहर 2 बजे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चिरापाटला मंडल में भाजपा के ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने बैलगाड़ी में सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया।