हुज़ूर: "सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: 2004-2016 की तुलना में उज्जैन अब अधिक विकसित और सशक्त – सीएम डॉ.मोहन यादव"
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2004 और 2016 के सिंहस्थ की तुलना में अब उज्जैन पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के बाद शहर में विकास कार्यों ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है, जिससे आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है |