रानीगंज: पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच परिहारी में हुआ रावण दहन, उमड़ी भारी भीड़
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के परिहारी में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पूरा परिसर लोगों की भीड़ से खचाखच भरा रहा।