वारी पंचायत समिति सदस्य देवानंद कुमार ने शनिवार की दोपहर करीब एक बजे बताया कि उन्हें एक ऑडियो कॉल के माध्यम से जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना से आहत देवानंद कुमार ने अपनी सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉल डिटेल्स निकालकर पूरे प्रकरण की जांच की जाए