पीलीभीत: माला जंगल स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में चोरी की घटना, मामले में मुकदमा दर्ज
पीलीभीत/माधोटांडा थाना क्षेत्र के माला जंगल स्थित प्रसिद्ध सिद्ध बाबा देव स्थल मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। मंदिर के महंत सेवादास महाराज निवासी रिछौला, थाना गजरौला ने जमुनियां खास चौकी प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।