आज बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे लगभग जमीन अधिग्रहण को लेकर कथित एयरपोर्ट अधिकारियों और स्थानीय किसानों के बीच विवाद हो गया। यह घटना लखनऊ एयरपोर्ट के समीप वीआईपी तिराहे के पास हुई। यहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप के बगल स्थित एक खाली जमीन को लेकर विवाद हुआ। किसान वहां बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए की जा रही खोदाई का विरोध कर रहे थे।