चंदवारा: तिलैया डैम व उरवा में नौका सुरक्षा को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
नौका सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर शुक्रवार को तिलैया डैम और उरवा में विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी ने नाव चालकों और संचालकों को नाव पंजीकरण, लाइसेंस, लाइफ जैकेट, अग्नि सुरक्षा उपकरण और संचार प्रणाली सहित जरूरी सुरक्षा मानकों की जानकारी दी।