हाथरस: मंडी समिति में व्यापारियों ने CCTV खराब होने पर जताया आक्रोश, मंडी प्रशासन पर लगाए आरोप, जल्द करेंगे डीएम से मुलाकात
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के मंडी समिति में बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग व्यापारियों ने परिसर में सीसीटीवी खराब होने को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया कर आक्रोश जताया है और मंडी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्दी ही हाथरस के डीएम से इस मामले में मुलाकात करेंगे दरअसल कुछ दिनों पहले एक व्यापारी के गल्ले को तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपए की वारदात को अंजाम दिया था