विदिशा नगर: हाईवे बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
मंगलवार के दोपहर हाईवे बाईपास पर अहमदपुर मोड़ के नजदीक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी, बाइक पर 51 वर्षीय महिला नीलम तामेश्वरी, 20 वर्षीय रोहन तामेश्वरी और 20 वर्षीय देव तामेश्वरी सवार थे। समाजसेवी आदर्श तिवारी ने घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां देव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि नीलम और रोहन भोपाल रेफर किया गया।