नर्मदा पुरम नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तीन साल पहले शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा लोक बनाने के लिए 20 करोड़ से बनानें की घोषणा की थी। इसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। जिसे लेकर 6 करोड की राशि नगर पालिका को स्वीकृत हो गई है। इस कॉरिडोर से मां नर्मदा के किनारे किनारे सौंदर्य करण होगा।