मांट: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दो दर्जन के करीब घायल
Mat, Mathura | Jun 30, 2026 यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 112 के समीप मंगलवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया,इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब आगरा से नोएडा की ओर जा रहे एक ट्रेलर में पीछे से आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई।