मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला में विवादित जमीन की राजस्व विभाग ने की पैमाइश, निकली ग्राम सभा की जमीन
चील थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला में महुआ के पेड़ को लेकर चल रहे विवाद में राजस्व विभाग ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे। मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश की। यह विवाद एक सप्ताह पूर्व दो पक्षों के बीच मारपीट में बदल गया था। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराईगई थी। पैमाइश के दौरान राजस्व अधिकारी राजेंद्र भारती ने बताया कि। महुआ का पेड़ ग्राम सभा की जमीन पर है।