कलान: कलान में चोरों ने खोखा काटकर नकदी उड़ाई
शाहजहांपुर जिले की कलान में चोरों ने खोखा काटकर नकदी व सामान चुरा लिया।एक अन्य महिला के खोखे का ताला तोड़ने का अभी प्रयास किया लेकिन चोर विफल रहे। कलान नगर में बीती रात चोरों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाई-वे 43 पर राजेश गुप्ता के खोखा काे पीछे से काट दिया।खोखा में पांच हजार रुपए की नकदी व कुछ सामान साफ कर दिया।