कलान: शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने ढाई घाट पर गंगा में लगाई डुबकी
शाहजहांपुर जनपद के मिर्जापुर क्षेत्र मे शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को गंगा तट ढाईघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। घाट पर 'हर-हर गंगे' और 'जय मां गंगे' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।