कलान: ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा मस्जिद नगला में झोपड़ी में खाना बनाते समय लगी आग, सारा सामान जलकर हुआ खाक
शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव पैलानी उत्तर के मजरा मस्जिद नगला में बुधवार सवेरे करीब 7:00 बजे अपने मकान में पड़ी झोपड़ी में महिला खाना बना रही थी तभी अचानक उसकी झोपड़ी में आग लग गई. इस आग से अकील, सलमान शकील के मकान की झोपड़ियां जलकर राख हो गयी