पटना ग्रामीण: इस्कॉन मंदिर में भव्य मैंगो फेस्टिवल, 20 किस्मों के 8 टन आमों से सजा भगवान का गर्भगृह
इस्कॉन पटना में रविवार को भव्य मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से मंगाए गए करीब 8 टन आमों से पूरे मंदिर परिसर और गर्भगृह को प्राकृतिक रूप से सजाया गया। इस आकर्षक सजावट में मालदा, जर्दाशू, लंगड़ा, दशहरी और अल्फांसो सहित 20 से अधिक किस्मों के आम शामिल रहे, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।मंदिर प्रबंधन के अनुसार, आम फलों का राजा