हिलसा: बीपीएस पब्लिक स्कूल में दशहरा और दुर्गापूजा पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम,देवी-देवताओं के रूप में बच्चों ने दी प्रस्तुति
Hilsa, Nalanda | Oct 16, 2026 हिलसा शहर के रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित देवनगर में संचालित बीपीएस पब्लिक स्कूल में दशहरा एवं दुर्गापूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भारत माता, मां काली, मां दुर्गा, भगवान गणेश