पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर लूट के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
आलमगंज थाना क्षेत्र में 31 जनवरी को अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर ₹20000 नगद और एक मोबाइल फोन लूट लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम 4:06 पर मामले की जानकारी देते हुए एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।