मुहम्मदाबाद: कासिमाबाद में भव्य कलश यात्रा के साथ महामृत्युंजय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
गाजीपुर के कासिमाबाद स्थित बहादुरगंज नगर क्षेत्र में श्री श्री महामृत्युंजय महादेव महायज्ञ के शुभारंभ पर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा मां चंडी धाम मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं।