पूर्वी टुंडी: पूर्वी टुंडी में जाहेरथान पूजन सामग्री वितरण को लेकर विवाद, मांझी हाड़ामों ने जताई आपत्ति
पूर्वी टुंडी प्रखंड में जाहेरथान (सरना स्थल) के लिए पूजन सामग्री वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रखंड के सभी गांवों के मांझी हाड़ाम (ग्राम प्रधान) ने सोनोत संथाल समाज के प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा के नेतृत्व में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे पूर्वी टुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी नाराजगी जताई। संथाल समाज के नेताओं के अनुसार, जिला कल्याण...