मंझनपुर: टेंवा में पेड़ काटने के दौरान हादसा, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
कौशाम्बी जिले में पेड़ काटने के दौरान हुई बड़ी लापरवाही एक मासूम की जान पर भारी पड़ गई। पेड़ की मोटी डाल विद्युत पोल पर गिर गई। पोल की चपेट में आने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेंवा की है।