गिरिडीह: पचंबा के आफताब हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन
पचंबा स्थित आफताब हॉस्पिटल में रविवार को 2 बजे तक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में लोगों में अपने कीमती लहू का दान किया। गिरिडीह ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से जगह जगह रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में इस बार आफताब हॉस्पिटल में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया।।