रेउसा चौराहे पर मजदूरों को ले जा रही बस में एक शराबी युवक घुस गया और यात्रियों से मारपीट करते हुए हंगामा करने लगा। बताया जा रहा है कि तंबौर क्षेत्र के अकबापुर से मजदूरों को लेकर जा रही दो बसें रेउसा ब्लॉक गेट के सामने कुछ समय के लिए खड़ी थीं। उसी दौरान नशे में धुत एक युवक बस में मजदूरों से झगड़ा करने लगा। बस में बैठे यात्रियों ने उसे समझाने की कोशिश की।