मंझनपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सीओ ने पश्चिम शरीरा इलाके में कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, संबंधित को दिए निर्देश
कौशांबी सीओ अभिषेक सिंह बुधवार को पश्चिम शरीरा इलाके पहुंचे थे जहां पर वह कई मतदान केंद्र गए और निरीक्षण किया है। आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव के दृष्टिगत सीओ कई प्राथमिक विद्यालय गए जहां पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली है और संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि मतदान के समय किसी तरह की दिक्कतें ना आये इसलिए सारी तैयारियां कर ली जाय।