मधेपुरा: आलमनगर में दो सगे भाइयों की मौत पर सांसद ने जताया शोक, परिजनों को ढांढस बंधाया
आलमनगर के वार्ड-14 में दो सगे भाइयों की हत्या और आत्महत्या की दर्दनाक घटना के बाद बुधवार शाम मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव मृतकों के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि एक परिवार के दो बेटों की असमय मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। सांसद ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दें