हुज़ूर: छोला मंदिर इलाके के शिव नगर में बिजली की डीपी में धमाकों के साथ भीषण आग, 2 बाइक भी जलीं
Huzur, Bhopal | May 1, 2026 भोपाल के छोला मंदिर इलाके के शिव नगर में बिजली की डीपी में धमाकों के साथ भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 2 बाइक, 1 कार और एक घर इसकी चपेट में आ गए। लाखों का नुकसान हुआ है। लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। एमपीबी की बड़ी लापरवाही सामने आई है।