जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के बाद चली गोलिया जिसमे कई लोग घायल,
भिंड। ऊमरी थाना क्षेत्र के खिरिका गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट से फायरिंग तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि करीब चार बिस्वा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शनिवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान फायरिंग होने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में इंदर सिंह, मोहन सिंह, नीतू और विष्णु सहित अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही ऊमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से शिकायत/कार्रवाई की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, फायरिंग और विवाद की वजह की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच और आधिकारिक FIR के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति स्पष्ट होगी।