गम्हरिया: सिंहेश्वर में पुलिस ने तीन वारंटी सहित छह आरोपितों को किया गिरफ्तार
सिंहेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई में आदर्श थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी कर तीन वारंटी समेत कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गौरीपुर वार्ड 14 से बबलू कामत और मुरारी कामत, वार्ड 3 से रोहित कुमार को पकड़ा गया। वहीं लालपुर, मजरहट और डंडारी से वारंटी नीतीश कुमार, मो. अलाउद्दीन और प्रियतम कुमार उर्फ बबुआ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।